फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की अपील भी बेअसर, लोग नहीं छोड़ रहे ये सुविधा

Sat, 13 Feb 2016 05:59 PM IST
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में प्रधानमंत्री की अपील के बाद भी लोग गैस सब्सिडी का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। मोदी बार-बार लोगों से सब्सिडी छोड़ने की बात कह रहे हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा है। अगर बात फरीदाबाद की करें तो यहां भी लोग इसमें खास रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में करीब 5.1 लाख गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ करीब 25 हजार लोगों ने ही सब्सिडी का त्याग किया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अपील पर भी लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।
 
विभाग के मुताबिक सब्सिडी छोड़ने वालों में अधिकांश लोग साधन संपन्न हैं, लेकिन कई वीआईपी लोगों ने गैस सब्सिडी पर कुंडली जमाई हुई है। विभाग की मानें तो केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, शहरी विधायक विपुल गोयल ने सार्वजनिक कार्यक्रम ही सब्सिडी छोड़ने की घोषणा कर दी थी लेकिन अधिकांश वीआईपी अभी भी सब्सिडी का फायदा ले रहे हैं।
विज्ञापन


अब विभाग सब्सिडी छोड़ने के लिए जल्द ही एक मुहिम चलाएगा। अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक  स्थानों पर  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की जाएगी। लोगों से कहा जाएगा कि अगर वो गैस सब्सिडी छोड़ते हैं तो इसका लाभ किसी गरीब को मिल सकेगा। लोगों को  यह समझाया जाएगा कि आपकी मदद से किसी गरीब  की मदद की जाएगी।
विज्ञापन


शहर में करीब 5 लाख 1 हजार गैस उपभोक्ता
-करीब 25 हजार लोगों छोड़ चुके हैं सब्सिडी
-सब्सिडी के मिलते हैं  153 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें