फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर युवती को गोली मारी

Fri, 15 Feb 2019 05:09 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नई दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में बैग लूटने का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को गोली मार दी। पिस्टल तानने पर युवती ने बदमाशों से कहा कि पिस्टल नकली है, इस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली युवती के पैर में लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवती की सहेली ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है और दिल्ली पुलिस को असुरक्षित बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राइवेट कंपनी में बतौर फील्ड एग्जीक्यूटिव व सेक्टर-21 (नोएडा) में रहने वाली अंबिका दयाल (27) दोस्त के साथ सीसी मार्केट (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी) में 12 जनवरी को घूमने आई थी।
विज्ञापन


घूमने के बाद रात 11.30 बजे लौटते हुए जब वह पैदल ही ऑटो के लिए रिंग रोड की तरफ सीवी रमन मार्ग पर पहुंची, तभी एक बाइक पर तीन लड़के आए। दो के हाथ में पिस्टल थीं। एक बदमाश ने उसका बैग छीनने की कोशिश की। लूट का विरोध किया तो बदमाश ने अंबिका को गोली मार दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें