फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया कत्ल फिर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश

Fri, 09 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-22 चौड़ा गांव की झुग्गी में रहने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। रिश्ते में मामा लगने वाला युवक शुक्रवार सुबह जब उसे जगाने आया तो देखा कि शव जमीन पर पड़ा हुआ था और नाक से खून निकल रहा था। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से अलीगंज, एटा निवासी पिंटू राठौर (23) कुछ साल से चौड़ा गांव में रहकर ऑटो चलाता था। तीन दिन पहले उसके पिता राजेश राठौर गांव चले गए थे। शुक्रवार सुबह रिश्ते में मामा लगने वाला शशिकांत जब उसको जगाने आया तो देखा कि युवक की नाक से खून बह रहा था।

गले और नाक पर चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार, पंखे पर एक शॉल लटकी हुई थी और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी ने घटना को आत्महत्या बनाने का प्रयास किया हो।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, तीन दिन पहले ही पिंटू के ऑटो को सीज कर दिया गया था। ऑटो थाने में ही खड़ा था। बताया जाता है अभी हाल ही में उसका पड़ोस में झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें