फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों ने 20 बार ईंटों से कूच कर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधनी में नाबालिगों के अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध के बाद भाई की हत्या का है। दरअसल घटना दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर की है।
विज्ञापन


जहां 16 साल के नाबालिग लड़के ने बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो 14 साल के आरोपी लड़के और उसके दोस्तों ने निर्माणाधीन बिल्डिंग में बुलाकर उसकी हत्या कर वहां से भाग गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पिछले 26 सितंबर से लापता था। उसका शव बहुत बुरी हालत में खड्डा कॉलोनी की एक निर्माधीन बिल्डिंग में पाया गया।

उसकी लाश स्थानीय लोगों ने अगले दिन बरामद की, लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी कि उसके घरवालों को भी पहचानने में मुश्किल हो रही थी।
विज्ञापन

20 बार ईंटों से चेहरे पर क‌िया था वार

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग, मृतक की बहन को ट्यूशन जाते समय छेड़ते थे। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी लड़कों में से एक ने उसे हमेशा के लिए झगड़े को सुल्टाने के लिए घर से बुलाया था। इसके बाद मृतक उसके साथ चला गया और फिर कभी वापस नहीं आया।

डीसीपी भीषम सिंह और केपीएस मल्होत्रा ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल ज‌स्ट‌िस अदालत में भी पेश कर चुकी है। क्राइम एडिशनल ‌कमिश्नर अशोक चंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने अपना जुर्म काबूल कर लिया है।

अभियुक्तों ने बताया निर्माणधीन बिल्डिंग में बात करने के दौरान वो बहसबाजी पर उतर गए, इसी दौरान 14 साल के नाबालिक ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी।

इसके बाद जब वह गिर गया तो उसने और उसके मित्र ने 20 बार ईंट से उसके चेहरे पर वार किया ताकि कोई पहचान न सके। उसके बाद उन लोगों ने शव को जमीन पर एक कोने में फेंक, खुद वहां से भाग गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें