फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के बाद रेलवे ने कसी कमर: खाटू श्याम फाल्गुन लक्खी मेले में उमड़ेगी भीड़, चलेंगी स्पेशल ट्रेन; देखें सूची

Sun, 02 Mar 2025 08:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन (04404) रींगस जंक्शन के लिए तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक चलेगी। वापसी दिशा में रींगस जंक्शन से यह ट्रेन (04403) दिल्ली जंक्शन के लिए तत्काल प्रभाव से 12 मार्च तक के लिए चलेगी। 
विज्ञापन
खाटू श्याम के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के बाद अब श्रद्धालुओं को खाटू श्याम का दर्शन कराने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है। दिल्ली के स्टेशनों से रींगस जंक्शन तक मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे की इस पहल से खाटू श्याम का दर्शन करने की श्रद्धा रखने वालों की राह आसान होगी।

विज्ञापन

फाल्गुन लक्खी मेले में उमड़ेगी भीड़
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और खाटू श्याम फाल्गुन लक्खी मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ट्रेन संख्या 04404/04403 दिल्ली जंक्शन-रींगस जंक्शन-दिल्ली जंक्शन के बीच मेला स्पेशल चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन अनारक्षित होगी। 

11 मार्च से चलेगी ट्रेन
दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन (04404) रींगस जंक्शन के लिए तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक चलेगी। वापसी दिशा में रींगस जंक्शन से यह ट्रेन (04403) दिल्ली जंक्शन के लिए तत्काल प्रभाव से 12 मार्च तक के लिए चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दिल्ली जंक्शन, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, महेंद्रगढ़, लोहारू, झुंझुनूं, सीकर जंक्शन और रींगस जंक्शन पर ठहरेगी। 
विज्ञापन

तैयारी है पूरी
उधर रेलवे ने महरौली-डासना रेल सेक्शन में स्वचालित सिग्नलिंग की वजह से ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस वजह से ट्रेन संख्या 22419 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार तत्काल प्रभाव से मुरादाबाद-हापुड़ के बजाय मुरादाबाद-लक्सर जंक्शन-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद-आनंद विहार के रास्ते चलाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें