फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हल्की बारिश के बाद दिल्ली में फिर बढ़ा पारा, गुलाबी सर्दी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन तापमान बढ़ने व मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली में बुधवार को हुई हल्की बारिश और घने बादलों के कारण आई अधिकतम तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 13.3 आया नगर में 13.6 और लोधी रोड में 13.2 और पालम में 13.4 न्यूनतम पारा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले सात दिन मौसम सामान्य से गर्म और ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। 21 से 26 फरवरी तक अधिकतम तापमान 27-31 के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। 23 फरवरी को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अगले 6 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा या काफी अधिक रहने का अनुमान है। यही नहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ बन सकता है, जो उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें