कोरोना वायरस की जांच कराता शख्स(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
राजधानी में एक जून से रोजाना औसतन 1250 मामले बढ़े और इस तरह महज आठ दिनों में 10 हजार नए मामले सामने आए। वहीं पहले दस हजार केस 79 दिन में राजधानी में सामने आए थे। यह खुलासा सरकार की ओर से उपलब्ध कराए आंकड़ों के विश्लेषण से हुआ है। वहीं कोरोना के मामले दस से 20 हजार होने में राजधानी में 13 दिन का समय लगा।
दिल्ली में कोरोना का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था जब इटली से लौटा पूर्वी दिल्ली का व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आंकड़ों के मुताबिक 18 मई तक रोजाना 127 मामले बढ़े और कुल संख्या 10054 हो गए थे। वहीं यह मामले महज अगले 13 दिनों में 19844 हो गए।
वहीं कोरोना से मौत के मामलों में तीन गुणा वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 18 मई से 31 मई के बीच 160 से बढ़कर 473 हो गए। सोमवार को जारी हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक राजधानी में 29943 मामले और 874 मौतें हो चुकी थीं। इसके अगले दिन 905 मामले सामने आए और कुल आंकड़ा 30 हजार के पार हो गया। वहीं तीन जून को राजधानी में सबसे ज्यादा 1513 मामले सामने आए। - एजेंसी