फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू सेना अध्यक्ष के बाद अब उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल भवन में बीफ (गोमांस) परोसे जाने की शिकायत वाले मामले में बृहस्पतिवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के साथी मोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोहित को शांति भंग करने और पुलिस से झगड़ा करने के आरोप में सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ कलंदरा बनाया गया है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोहित को बृहस्पतिवार सुबह साढ़े दस बजे गिरफ्तार किया गया था। उसे दोपहर को मंदिर मार्ग स्थित एसीएम कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने दो नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

कोर्ट ने मोहित को दो नवंबर तक चार दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को बृहस्पतिवार सुबह ही मंदिर मार्ग स्थित एसीएम कोर्ट में पेश कर किया था।

कोर्ट ने विष्णु गुप्ता को भी दो नवंबर तक चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विष्णु गुप्ता ने पूरी रात कनॉट प्लेस थाने के लॉकअप में गुजारी थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांव सुल्तानपुर, जिला मुरादाबाद निवासी मोहित हिंदू सेना का कार्यकर्ता नहीं है। वह विष्णु गुप्ता का परिचित है। विष्णु गुप्ता एक दोस्त के जरिये मोहित को जानता है।
विज्ञापन

दोनो एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

मोहित ने पुलिस को बयान दिया है कि उसे विष्णु गुप्ता ने केरल भवन में खाना खाने के लिए बुलाया था। वहीं विष्णु गुप्ता का कहना है कि उसे मोहित ने बताया था कि केरल भवन में बीफ परोसा जा रहा है।

जब विष्णु गुप्ता ने कॉल की थी उस समय मोहित उसके साथ ही था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार शाम तक केरल भवन से दिल्ली पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हिंदू सेना अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें