फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर पत्नी संग बनाने लगा अप्राकृतिक संबंध

Fri, 27 Nov 2015 05:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में एक विवाहिता ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में बृहस्पतिवार को 23 वर्षीय विवाहिता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मई 2011 में अनिल (काल्पनिक नाम) से हुई थी।

महिला का आरोप है कि पति व ससुराल पक्ष ने शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उससे लगातार दहेज की मांग की जाती थी। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए, महिला ने इसका विरोध किया लेकिन पति ने प्रताड़ना जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहित ने पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें