फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीडी मिलने पर भी संदीप को बचाते रहे केजरीवाल और सिसोदिया'

Sat, 03 Sep 2016 05:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संदीप कुमार
विज्ञापन
सेक्स कांड में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली सरकार के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अपराध शाखा ने सेक्स सीडी मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इंटर स्टेट सेल की विशेष टीम को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो फिलहाल भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा व शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा से मिली शिकायत पर सभी कानूनी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

माना जा रहा है कि जांच के बाद पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर लेगी। इसके बाद पुलिस संदीप कुमार और ओम प्रकाश समेत अन्य लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पुलिस सीडी की सत्यता की जांच के लिए उसे फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) भेजने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा सीडी में दिखाई दे रही दोनों महिलाओं की भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

संदीप कुमार पर सैक्स रैकेट भी चलाने का आरोप

sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
शिनाख्त होने के बाद उनको भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सांसद व अन्य की ओर से मिली शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व मंत्री ने अपने पद का दुरुपयोग कर महिलाओं के साथ कुकृत्य किया।

जानबूझकर इसकी वीडियो भी बनवाई गई। सीडी बनवाने के पीछे संदीप की महिलाओं को ब्लैकमेलिंग की मंशा थी। वहीं शिकायत में यह भी कहा गया था कि करीब पंद्रह दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सेक्स सीडी मिल गई थी लेकिन दोनों जानबूझकर संदीप को बचाते रहे।

31 अगस्त को जब सीडी मीडिया में पहुंची तब संदीप की छुट्टी कर दी गई। शिकायत में संदीप पर सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया गया है।

इधर, मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले पर सबूत जुटाने में लगी हुई है। इसके अलावा महिलाओं की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

ओमप्रकाश से अपराध शाखा ने की पूछताछ

संदीप कुमार
कानूनी पहलुओं की जांच के बाद मामला दर्ज होते ही संदीप, ओमप्रकाश व अन्यों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। यदि कोई महिला सामने आकर संदीप के खिलाफ जबरदस्ती या ब्लैकमेलिंग की शिकायत करती है तो उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी। 

संदीप कुमार की सेक्स सीडी लोगों के बीच लाने वाले ओमप्रकाश से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पूछताछ की। ओमप्रकाश से पूछा गया कि उनके पास आपत्तिजनक वीडियो की सीडी कहां से आई और इसकी असली कॉपी कहां है।

ओमप्रकाश ने पुलिस को जानकारी दी है कि अज्ञात लोगों ने उसे सीडी की कॉपी उपलब्ध कराई थी, जिसके बाद उसने अपना फर्ज समझकर इसे उजागर किया। पुलिस सूत्रों की मुताबिक, दोपहर में ओमप्रकाश अपने कुछ साथियों के साथ कनॉट प्लेस में मौजूद थे।

इसी बीच पुलिस अधिकारियों ने उनको कॉल की और बातचीत के बाद पूछताछ करने के लिए कनॉट प्लेस पहुंच गई। पूछताछ के दौरान ओमप्रकाश ने बताया कि सीडी उनको कुछ दिनों पूर्व अज्ञात शख्स ने दी थी। पहले उसने कई जगह शिकायत कर संदीप के आपत्तिजनक कार्य को उजागर करने का प्रयास किया था। 

लेकिन कहीं भी सुनवाई न होने पर उसने मीडिया कर्मियों को सीडी उपलब्ध करा दी। पूरे मामले से पर्दा हटाने के बाद अब ओमप्रकाश ने खुद की जान का भी खतरा बताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें