फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद केजरीवाल ने मंत्री संदीप कुमार को हटाया

Thu, 01 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संदीप कुमार
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री संदीप कुमार को पद से हटा दिया है। संदीप कुमार दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद ये कदम उठाया। सूत्रों के मुताबिक संदीप कुमार एक सीडी में आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे थे।

केजरीवाल ने भी खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी प्राप्त हुई है। आम आदमी पार्टी सार्वजिनक जीवन में शुचिता की पक्षधर है। इससे बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जा सकता।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की भी जानकारी दी।  Recd "objectionable" CD of minister Sandeep Kr. AAP stands for propriety in public life. That can't be compromised(1/2) — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 31, 2016
विज्ञापन
Recd "objectionable" CD of minister Sandeep Kr. AAP stands for propriety in public life. That can't be compromised(1/2) — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 31, 2016


 
विज्ञापन

'सीडी मिलने के बाद आधे घंटे में किया फैसला'

मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी आपत्तिजनक सीडी मिलने की बात पत्रकारों के साथ बातचीत में स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि संदीप कुमार की सीडी सामने आने के बाद पार्टी ने आधे घंटे में फैसला लिया और मंत्री को हटाया ।

सिसोदिया के मुताबिक आम आदमी पार्टी उसूलों की पार्टी है। यहां भ्रष्टाचार, अपराध और कोई भी अन्य जुर्म करने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।

पार्टी पहले भी एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप और पंजाब में एक आप नेता को हटा चुकी है। सिसोदिया ने कहा कि पार्टी में ऐसी गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिर चाहे वह केजरीवाल या मनीष सिसोदिया से ही संबंधित क्यों न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें