डुबकी फिल्म की शूटिंग हापुड़ में चल रही है
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नोएडा में फिल्म सिटी की घोषणा किए जाने के बाद से बॉलीवुड के सितारों को हापुड़ जिले की लोकेशन भा रही है। जिला गाजियाबाद, देशी कट्टा जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आनंद कुमार अब हापुड़ के गांव मीरापुर में डुबकी फिल्म बना रहे हैं। वहीं, कई अन्य डायरेक्टर भी अपनी फिल्मों को लेकर लोकेशन तलाश रहे हैं।
फिल्मों की दृष्टि से हापुड़ में कई स्थान ऐसे हैं जहां आकर डायरेक्टरों की नजरें ठहर जाती हैं। ओमपुरी की मिस टनकपुर हाजिर हो, फिल्म की शूटिंग भी हापुड़ के नगर पालिका में हुई थी। इसके अलावा मॉलीवुड की अनेक फिल्में यहां बनी है।
अब मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा में फिल्म सिटी की घोषणा किए जाने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर भी यहां फिल्मों की लोकेशन तलाशने लगे हैं। जिला गाजियाबाद व देसी कट्टा जैसी फिल्म बनाने वाले डायेक्टर आनंद कुमार की नई फिल्म डुबकी की शूटिंग हापुड़ के गांव मीरापुर में चल रही है।
इस फिल्म में एक महिला कांस्टेबल के चरित्र को प्रदर्शित किया गया है। फिल्म की शूटिंग देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका अभिनेता गैवी चहल निभा रहे हैं। गैवी चहल की पहचान एक था टाइगर फिल्म से लोगों में बनी हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सोनिया, दिनेश गौड़, अनुपमा, नवीन, संजीव गुप्ता, असर इब्राहिम है।