फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आस्था के बाद अब निभाएं जिम्मेदारी, खेतरी यमुना में नहीं, प्रोसेसिंग यूनिट में लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलमंत्री ने श्रद्धालुओं से की अपील, यमुना को साफ रखने में दें सहयोग
विज्ञापन

दिल्ली में 38-40 जगह बने प्रोसेसिंग यूनिट, खेतरी से बनेगी खाद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नवरात्र के दौरान बोई गई खेतरी को यमुना में प्रवाहित करने के बजाय प्रोसेसिंग यूनिट में जमा कराने की अपील की गई है। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने इसे आस्था के साथ पर्यावरण बचाने की जिम्मेदारी बताया है। मंत्री ने नवरात्र के मौके पर लोगों से खास अपील की है। झंडेवाला मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी खेतरी (जौ) को यमुना नदी में प्रवाहित न करें, बल्कि इसके लिए बनाए गए प्रोसेसिंग यूनिट में जमा करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेतरी हमारी आस्था, मेहनत और परंपरा का प्रतीक है, लेकिन इसे नदी में बहाने से प्रदूषण बढ़ता है। यमुना सिर्फ नदी नहीं, दिल्ली की जीवन रेखा है। इसे साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। दिल्ली में करीब 38-40 स्थानों पर विशेष प्रोसेसिंग यूनिट बनाए गए हैं। यहां जमा की गई खेतरी को प्रोसेस कर खाद बनाया जाएगा, जिससे शहर को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। ये छोटी-सी पहल बड़े बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन



यहां जमा कर सकते हैं खेतरी (प्रोसेसिंग यूनिट स्थान):
आईटीआई विवेक विहार ग्रीन एरिया
गोल्डन जुबली पार्क (यमुना पुश्ता फेज 1 एवं 2)
संजय लेक
स्मृतिवन कोंडली
सिरी फोर्ट फेज-1 ग्रीन एरिया
विजय मंडल से बेगमपुर ग्रीन बेल्ट
मां आनंद मयी आश्रम (हरकेश नगर) ग्रीन एरिया
कालकाजी (धोबी घाट) ग्रीन एरिया
आस्था कुंज फेज 1, 2, 3 (डिस्ट्रिक्ट पार्क, कालकाजी)
पिकनिक हट पार्क, तुगलकाबाद
मिलेनियम पार्क (इंद्रप्रस्थ) – सराय काले खां
संजय वन
हौज खास डिस्ट्रिक्ट पार्क
वसंत उद्यान, वसंत विहार
महरौली कॉम्प्लेक्स फेज-2
अशोका गार्डन, अशोक विहार
दरबार खान वाला बाग
शास्त्री नगर डिस्ट्रिक्ट पार्क (56 बीघा)
नरेला (ए-1 से ए-4 पार्क)
मुल्तान नगर डिस्ट्रिक्ट पार्क
विशाल बाग ग्रीन एरिया
स्मृतिवन सेक्टर ए-7, नरेला
अवंतिका सेक्टर-1, रोहिणी
चित्रगुप्त पार्क, सेक्टर-14 रोहिणी
बाबा वाला बाग, सेक्टर-19 रोहिणी
स्वर्ण जयंती पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी
द्वारका सेक्टर-13 डिस्ट्रिक्ट पार्क
सेक्टर-16डी द्वारका ग्रीन एरिया
सेक्टर-23 द्वारका डिस्ट्रिक्ट पार्क
सेक्टर-05 द्वारका ग्रीन एरिया
शीशमहल पार्क, शालीमार बाग
मायापुरी फेज-2 (सल्वेज पार्क)
राजौरी गार्डन (जी-8 वुडलैंड एरिया)
पश्चिम विहार (जी-17 पार्क एवं लेक)
सैयद नांगलोई फेज-2 (मैंगो ऑर्चर्ड)
हस्तसाल फेज-I नर्सरी एरिया
हेडगेवार पार्क, सरस्वती गार्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें