फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए बैठक के बाद आप विधायकों ने राजनिवास से निकलने से किया इनकार, काफी समझाने के बाद गए बाहर

Wed, 20 Jun 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोमनाथ भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीडीए बोर्ड बैठक के बाद आप विधायक सोमनाथ भारती व एसके बग्गा ने उपराज्यपाल कार्यालय से बाहर जाने से इंकार कर दिया। दोनों विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पर अड़ गए। राजनिवास के अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद दोनों बाहर निकले। दो घंटे बाद राजनिवास में हंगामा शांत हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार सुबह उपराज्यपाल कार्यालय में डीडीए बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। बतौर बोर्ड सदस्य आप विधायक सोमनाथ भारती व एसके बग्गा भी इसमें शामिल हुए। बैठक के बाद दोनों विधायकों ने दिल्ली की मौजूदा स्थिति का समाधान ढूढ़ने की बात उपराज्यपाल से कही।

सोमनाथ भारती के मुताबिक, उपराज्यपाल ने पूरे मामले में दखल देने से इंकार कर दिया। इसलिए वे अपने साथ आए विधायक के साथ वह मीटिंग स्थल पर बैठकर उपराज्यपाल का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


उधर, उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से कहा गया कि बैठक समाप्त होने के बाद सोमनाथ भारती और एसके ने बाहर निकलने से इंकार कर दिया। उनकी कोशिश इसी बहाने  मुख्यमंत्री के धरने में शामिल होने की थी।

विधायकों से बार-बार यह आग्रह किया गया कि वह अनधिकृत रूप से उपराज्यपाल के कार्यालय में न बैठें। इसके बावजूद दोनों ने बाहर जाने से इंकार किया। करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद वह  बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें