फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप ग्रुप का कमालः नोएडा से मिला लापता बच्चा, बस पर सवार शख्स ने पहचाना

Wed, 20 Jun 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्हाट्सएप
विज्ञापन

दिल्ली के कल्याणपुरी थाना पुलिस ने व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए लापता छह साल के बच्चे को उसके परिवार वालों से मिलवाया। जांच में पुलिस को पता चला कि बच्चा अकसर इधर-उधर घूमता रहता है।

 

इसी दौरान घूमते हुए वह नोएडा पहुंच गया। किसी ने बस पर सवार बच्चे को देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।   बच्चे के पिता ने 17 जून को कल्याणपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

 

जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के मां की मौत हो चुकी है और पिता  ईस्ट विनोद नगर निवासी शेर सिंह रिक्शा चालक है। बच्चा पिता के साथ ही रहता था।  शेर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसका बेटा घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गया है।
 

जांच के दौरान पुलिस ने बच्चे को फोटो व संदेश को पूर्वी दिल्ली पुलिस व दिल्ली-यूपी पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुप पर डाला। 18 जून को सेक्टर-20 नोएडा थाने से कल्याणपुरी थाने को सूचना मिली कि बच्चा मिल गया है। उसे नोएडा से लाकर उसके पिता के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें