फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में बाघिन में कोरोना मिलने के बाद दिल्ली के चिड़ियाघर में बढ़ी सतर्कता

Mon, 06 Apr 2020 10:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

न्यूयॉर्क में बाघिन में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद दिल्ली चिड़ियाघर में भी सतर्कता बढ़ गई है। इस संबंध में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने देशभर के चिड़ियाघरों को सतर्क रहने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही चिड़ियाघरों को वन्यजीवों की निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है।

विज्ञापन


चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि प्रशासन वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर पहले से सतर्क है। इसके लिए प्रशासन ने काफी पहले ही भी संक्रमण रोकने के लिए कदम उठा लिए थे। इसके लिए वन्यजीवों की देखभाल करने वाले अन्य लोगों को अलग से पोशाक उपलब्ध करा गई है।

जिसे पहन कर चिड़ियाघर के बाहर नहीं जा सकते हैं। वहीं, पूरे परिसर को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। जिससे संक्रमण का प्रकोप ना फैल सके। प्रशासन का कहना है कि चिड़ियाघर कर्मियों को वन्यजीवों से उचित दूरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे जानवरों में कोरोना का वायरस न फैल सके।
विज्ञापन


गौरतलब है कि न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में सादिया नाम की बाघिन में कोरोना की पुष्टि हुई है। हालांकि, ब्रोंक्स चिड़ियाघर प्रशासन भी अभी इस मामले में चुप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें