कांशीराम आवासीय योजना में रहने वाले युवक का कहना है कि वह परिवार के साथ रह रहा है। उसकी पत्नी उसके साथ ही रहती थी। पास में ही रहने वाला असलम जनवरी 2022 में उसकी पत्नी को फुसलाकर ले गया। हाल ही में वह असलम के साथ प्रताप विहार स्थित कैला खेड़ा में रह रही है।
आरोप है कि असलम आए दिन उन पर, उनके बच्चों और मां के साथ धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर असलम ने कहा कि वह उसकी पत्नी का धर्मांतरण तो करा चुका है, अब बच्चों का धर्म परिवर्तन कराकर उनके नाम शाहिद और मुबारक रखेगा। एसीपी नगर निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।