फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: खेलते समय बच्चे को लगी कील तो मां ने दूसरे बच्चे को पीटा, बात करने के लिए जाने पर दी धमकी

Mon, 28 Aug 2023 11:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी निवासी जितेंद्र शर्मा ने सोसायटी की रहने वाली मंजू पर उनकी बेटे को पीटने और पत्नी के साथ अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोसायटी में हुए तीज कार्यक्रम के दौरान खेलते समय मंजू के बेटे की कील लग गई। इस पर उसने उनके बेटे की पिटाई कर दी। उनकी पत्नी इस संबंध में बात करने गई तो उसने धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र शर्मा का कहना है कि सोसायटी में हुए तीज कार्यक्रम के दौरान बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान मंजू के बेटे के कील चुभ गई। इस पर मंजू ने उनके बेटे को पकड़ लिया धमकाते हुए पिटाई कर दी। इससे उनके बेटे की गर्दन में चोट आई। जिससे वह रातभर परेशान रहा। अगले दिन उनकी पत्नी मंजू से बात करने गई तो उसने अपने भाई के आईएएस होने का हवाला देकर कुछ नहीं कर पाने की धमकी दी। आरोप है कि उनका बेटे का स्कूल से घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में रोककर फिर मंजू ने रंजिशन उसे रोककर धमकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें