कुछ दिन पहले युवक का एक दबंग से झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपी दबंग ने पीड़ित के भाई से मारपीट की और फिर शाम को अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की। फिर पहली मंजिल से फेंक दिया।
वारदात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हुई। साहिबाबाद के मकनपुर गांव में रविवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक को पीटा और बाद में पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।
युवक के दौनों पैरों में फ्रैक्चर आए हैं। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
मकनपुर में रहने वाले युवक का झगड़ा कुछ दिन पहले गांव के एक दबंग से हो गया था। आरोप है कि इसके बाद रविवार को आरोपी दबंग ने युवक के भाई के साथ मारपीट की। शाम को आरोपी कुछ लोगों के साथ उसके घर में घुस आया और युवक को पीटा।