फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अरुणाचल के बाद दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन'

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व तिरंगा फहराया और फिर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में गणतंत्र दिवस से पूर्व राष्ट्रपति शासन की सिफारिश संविधान के साथ मजाक और उसकी हत्या है।
विज्ञापन


वहीं, केंद्र सरकार को भगवान राम और राज्य सरकारों को छोटा भाई की संज्ञा देते कहा कि केंद्र भगवान राम की तरह बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए छोटे भाई का साथ दे। ना कि कभी पेंसिल ले ले, तो कभी किसी और बहाने से परेशान करे। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और मुख्यमंत्री ने सलामी भी ली।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में केजरीवाल का भाषण राजनैतिक ही दिखा। उन्होंने कुछ फोन कॉल का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शासन के लिए अगला नंबर दिल्ली का होने की आशंका जताई। केजरीवाल ने कहा कि जैसे वहां चुनी हुई सरकार है तो सत्ता हथियाने केलिए राष्ट्रपति शासन लगा दिया, वैसे ही यहां लगा सकते हैं।
विज्ञापन

ये जातिवाद है या आतंकवाद?

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र की खुदकुशी, दिल्ली के अधिकारियों पर काम नहीं करने का दबाव बनाने और बार-बार दिल्ली सरकार के काम में टांग अड़ाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

केजरीवाल ने कहा कि पीएचडी छात्र रोहित वैमुला अपने दोस्तों के साथ बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने वाला था। क्या देश में ऐसे हालात आ गए हैं कि बाबा साहेब के रास्ते पर चलना देशद्रोह हो गया? ये जातिवाद है या आतंकवाद? रोहित होनहार छात्र था, दो केंद्रीय मंत्रियों ने इतना दबाव बनाया कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी।

रोहित के मामले को देखें, तो संविधान के लागू होने में कमी देखी जा रही है। रोहित का मामला और अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश। इससे स्पष्ट है कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

राष्ट्रपति शासन के लिए अगला नंबर दिल्ली का है

लोग कह रहे हैं राष्ट्रपति शासन के लिए अगला नंबर दिल्ली का है। मैं कहता हूं सम-विषम लागू किया, पानी मुफ्त दिया, बिजली सस्ती दी, स्कूल ठीक कर रहे हैं, कैसे राष्ट्रपति शासन लगेगा?

केंद्र सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि हमें स्मार्ट सिटी बनानी है, लेकिन हमें उससे पहले नागरिकों को स्मार्ट बनाना होगा। दिल्ली सरकार के कार्य गिनाते हुए कहा कि दिल्ली में जनता की भागीदारी से विकास का एक नया मॉडल पेश किया है।

तीन मॉडल पर काम कर रहे हैं। शिक्षा मौलिक अधिकार है, यदि 67 साल बाद भी अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, तो ऐसी सरकार पर लानत है। दिल्ली एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने शिक्षा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ा है। केंद्र सरकार सहयोग नहीं करती, फिर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को धमकाते हैं केंद्र और सीबीआई

केजरीवाल ने कहा कि मुझे बताया गया था कि सीबीआई रेड मार सकती है और दिसंबर में रेड डाली गई। सचिवालय में छापा मारा, लेकिन फक्कड़ के पास क्या मिलेगा।

अब कोर्ट ने फाइल भी वापस करने को कह दिया। सीबीआई वाले अधिकारी को बुलाते हैं, घंटो बैठाकर धमकाते हैं। चेतन सांघी को ठीक कर दिया, केजरीवाल का साथ मत दो, नहीं तो परेशान हो जाओगे।

सीबीआई के दुरुपयोग की बात भी संविधान में नहीं लिखी है, लेकिन केंद्र सरकार इसका दुरुपयोग कर रही है। मैं दीवार बनकर खड़ा हूं, चाहे कुछ भी कर लो, मैं देखूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें