फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर सतीश उपाध्याय ने क्यों की इस्तीफे की पेशकश

Wed, 11 Feb 2015 08:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने जनादेश का स्वागत करते हुए ‘आप’संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। इस बीच उन्होंने अपने इस्तीफे की भी पेशकश की है। भाजपा जल्द ही चुनाव में हार की वजह पर मंथन करेगी।
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली का यह चुनाव स्थानीय मसलों से जुड़ा था और पार्टी इस हार का विश्लेषण करेगी। भाजपा जनकल्याण के लिए काम करती रही है और आगे भी स्थानीय मुद्दों पर दिल्ली की सेवा करती रहेगी।

पार्टी जल्द ही एक कमेटी बनाएगी। यह कमेटी‘आप’के चुनावी वादों और दिल्ली में बनने जा रही सरकार के कामाकाज पर नजर रखेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विजय गोयल ने भी ‘आप’को बधाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की दिल्ली में हुई इस हार का हम विश्लेषण करेंगे और उससे सबक लेंगे। दिल्ली को विश्व स्तरीय शहर बनाने के लिए केंद्रीय भाजपा दिल्ली की सरकार को अपेक्षित सहयोग देगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें