फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पूर्ण राज्य आंदोलन स्थगित, केजरीवाल नहीं करेंगे उपवास

Tue, 26 Feb 2019 05:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना की पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वायु सेना की तारीफ की। साथ ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक मार्च से प्रस्तावित अपने उपवास को स्थगित करने का ऐलान किया।

विज्ञापन


केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर बाद ट्वीट किया कि भारत-पाक के बीच बनी स्थिति के चलते वह अपना उपवास स्थगित कर रहे हैं। यह वक्त देश के साथ खड़े होने का है। इससे पहले बजट पर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह एयरफोर्स को बधाई देते हैं।

देश का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। सभी को अपनी वायु सेना पर गर्व है। इससे पाकिस्तान सबक लेगा। पाकिस्तान भविष्य में पुलवामा की तरह आतंकी हमला करवाने की हिम्मत नहीं करेगा।
विज्ञापन



गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने एक मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया था। वहीं, अरविंद केजरीवाल इसी दिन से दिल्लीवालों को संगठित करने के लिए उपवास पर बैठने वाले थे। पार्टी का एलान था कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाए उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। लेकिन देश के बदले हालात में केजरीवाल ने अपना उपवास व आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया है।


केजरीवाल धरने पर बैठते तो भी हम बिना वादे पूरे किए उठने नहीं देते: तिवारी 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा अरविंद केजरीवाल ने अपना धरना फ्लॉप शो के डर से रद्द कर दिया क्योंकि इनको पता चल चुका है कि जनता आपकी बात पर बिल्कुल ध्यान देने के मूड में नहीं है और इनका असली चेहरा दिल्ली की जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

उन्होंने कहा केजरीवाल के धरने पर बैठने का अब कोई फायदा नहीं है, क्योंकि दिल्ली उनके हाथ से जा चुकी है और आज ही पेश हुए बजट में ऐसा कुछ नहीं किया है जिससे दिल्ली की जनता इन पर विश्वास करती।

उन्होंने कहा कि हमने केजरीवाल से कहा था कि आप बेशक धरने पर बैठें, लेकिन तब तक धरने से नहीं उठने देंगे, जब तक आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू नहीं कर देंगे, जब तक रोजगार में 10 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक रूप से कमजोर सर्वणों को नहीं देंगे, जब तक अनधिकृत कॉलोनियों को रेगुलराइज नहीं करेंगे और जब तक दिल्ली में सीसीटीवी, वाई फाई, स्वच्छ पानी और वायु प्रदूषण ठीक नहीं करेंगे।केजरीवाल के पास इसका कोई जवाब नहीं था इसलिए उन्हें यह धरना रद्द करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें