फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी के बाद सम-विषम का निकल सकता है दम

Sun, 03 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली ही नहीं साइबर सिटी में भी सम-विषम फार्मूले की असली परीक्षा आज होनी है। क्योंकि सोमवार को छुट्टी वाला माहौल खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


सभी कॉरपोरेट और औद्योगिक प्रतिष्ठान इस दिन खुल रहे हैं। इनमें लाखों की संख्या में लोग कार्यरत हैं। जो दिल्ली सहित एनसीआर के अन्य शहरों से आते जाते हैं। गुड़गांव और दिल्ली के बीच रोजाना दो लाख से अधिक कारे चलती हैं। केवल दिल्ली से गुड़गांव आने वाली कारों की संख्या करीब डेढ़ लाख है। वहीं गुड़गांव से दिल्ली रोजाना करीब 60 हजार कारें जाती हैं।

प्रदूषण से जंग के लिए दिल्ली सरकार ने वहां की सड़कों पर एक दिन सम तो दूसरे दिन विषम संख्या वाली कारों को चलने का नियम लागू किया है।
विज्ञापन

अबतक तीन दिन रहे सामान्य

छुट्टी के माहौल में इस फार्मूले की असली परीक्षा तीन दिनों में नहीं हो सकी है। इसके लिए सभी सोमवार को इंतजार है। गुड़गांव वाले इस सम-विषम को लेकर काफी परेशान हैं।

रोजाना गुड़गांव से दिल्ली जाने वालों को दिल्ली सरकार के सम-विषम फार्मूले से काफी दिक्कत हो रही है। हालांकि लोगों ने कार पूलिंग करने की योजना बना ली है। वहीं कॉरपोरेट ने शटल बसें अपने यहां बढ़ा दी हैं। डीएमआरसी के हुडा सिटी सेंटर और इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन की कार पार्किंग की भी दिक्कत बढ़ने वाली है। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में करीब 400 कारें खड़ी हो सकती हैं।

पार्किंग संचालक का कहना है कि सम-विषम के चक्कर में बढ़ने वाली कारों की भीड़ यहां बढ़ने वाली है। इसे लिए बेसमेंट पार्किंग को भी खोल दिया गया है।

इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में 1000 कारों को खड़ा किया जाता है। सोमवार से यहां भयंकर मारामारी होगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पार्किंग की सुविधा यहां है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें