नीलम व बाटा पुल के बीच मंगलवार को एक महिला के ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिसिटी वायर) के पोल पर चढ़ने के कारण झुलसने का मामला सामने आया है। झुलसी महिला को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक महिला ट्रेनों को बिजली देने वाले ओएचई के खंभे पर चढ़ गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना न्यूटाउन स्टेशन मास्टर को दी।
स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को जानकारी दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान रतन सिंह और नरेश कुमार मौके पर पहुंच गए। दोनों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।