फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली वेलेंटाइन तो मतवाला हो गया ये अफ्रीकी हाथी

Fri, 14 Feb 2014 05:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन को अफ्रीकन हाथी शंकर के मादा जोड़े की तलाश है। देश के विभिन्न चिड़िया घरों में पांच सालों से इसकी तलाश की जारी है।
विज्ञापन


दिल्ली चिड़ियाघर के प्रवक्ता आर.ए. खान ने बताया कि शंकर के लिए फिर से जीवन साथी की तलाश शुरू की गई है।

चिड़ियाघर में अफ्रीकन प्रजाति का नर हाथी शंकर, भारतीय नर हाथी हीरा और हाथी राज लक्ष्मी का बाड़ा है। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति ने तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को हाथी शंकर उपहार के रूप में दिया था।

तभी से यह हाथी दिल्ली जू में साथी के बिना है। हालांकि देश में मादा साथी की तलाश नहीं पूरी होने की स्थिति में अफ्रीकन देशों से इसे मंगाने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर में आए दिन शंकर के उग्र होने से महावतों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शंकर को व्यस्त रखने के लिए जल्द ही बाड़े में छोटे तालाब और मचान भी बनाने पर विचार किया है। साथ ही सभी हाथियों का मॉर्निंग वॉक भी शुरू किया जाएगा। अफ्रीकन प्रजाति और भारतीय प्रजाति के हाथियों में हमेशा दूरी बनी रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें