फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले में घायल इकबाल को किया दिल्ली एम्स में भर्ती, लगे हैं बम के छर्रे

Sat, 07 Jul 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले के दौरान घायल इकबाल सिंह को दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को एम्स पहुंचे इकबाल सिंह की जांच के बाद पता चला है कि उनके शरीर में बम के छर्रे अभी भी धंसे हुए हैं। डॉक्टरों ने सबसे पहले उन छर्रों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हिंदू काफिले पर हमला हुआ था। इसमें 19 लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए थे। घायल इकबाल सिंह को जलालाबाद से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती इकबाल सिंह के हाथ में फ़ैक्चर है और कंधे पर चोट लगी है। दोपहर करीब सवा एक बजे एम्स पहुंचे इकबाल सिंह के साथ उनकी पत्नी और बेटी है।  

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि जब इकबाल के परिजनों ने उनसे संपर्क किया तो सबसे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से उन्होंने मुलाकात की। इसके बाद वे इकबाल सिंह से मिलने जलालाबाद भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें