फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: धान के बजाय मक्का, बाजरा और दलहन की खेती अपनाने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- राव इंद्रजीत सिंह बोले- जल संरक्षण के लिए फसल विविधीकरण जरूरी, पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर शिकोहपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किसानों से गिरते भूजल स्तर के मद्देनजर धान की खेती पर निर्भरता घटाने का आह्वान किया। उन्होंने मक्का, बाजरा, दलहन और तिलहन जैसी कम पानी वाली फसलें अपनाने को कहा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में एक कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन




यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ था। मंत्री ने कहा कि फसल विविधीकरण से पानी की बचत होगी और मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही है।



तकनीक आधारित खेती पर जोर

केंद्रीय मंत्री ने खेती को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने का लक्ष्य बताया। पर ड्रॉप मोर क्रॉप के जरिये सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। खाद्य तेलों और दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए विशेष मिशन शुरू किए गए हैं। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित कर रसायनों का इस्तेमाल कम करने पर भी जोर है। इस अवसर पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी और मानेसर मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




कांग्रेस में आपसी खींचतान, भाजपा संगठन मजबूत : राव

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में आपसी फूट और संगठनात्मक बिखराव की स्थिति है। कांग्रेस नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वे अभी तक अपनी टीम और संगठन को पूरी तरह तैयार नहीं कर पाए हैं। वहीं, भाजपा का संगठन मजबूत और व्यवस्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें