फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी के इशारों में केजरीवाल को दिखा दिल्ली का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के मीडिया इंटरव्यू में इमरजेंसी की आशंका पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहर लगाई है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि आडवाणी जी सही कह रहे हैं कि आपातकाल की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। क्या दिल्ली को अपना पहला प्रयोग बनाएंगे?
विज्ञापन
 
दिल्ली सरकार के साथ केंद्र और उपराज्यपाल के साथ चली आ रही लड़ाई के बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कई बार कह चुके हैं कि केंद्र सरकार दिल्ली में आपातकाल की स्थिति पैदा करना चाहती है।

यह आशंका भी जता चुके हैं कि देशभर में गैर भाजपा शासित राज्यों में एलजी के माध्यम से शासन की कोशिश नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। प्रयोग दिल्ली से शुरू हो रहा है। यही वजह है कि ऐतिहासिक बहुमत वाली सरकार के काम में टांग अड़ा रहे हैं। आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति में अपनी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे तो खत्म हो जाएगा लोकतंत्र

दिल्ली सरकार व मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि लालकृष्ण आडवाणी ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में जो आशंकाएं जताई हैं, वह सही हैं। केंद्र सरकार बार-बार लोकतांत्रिक सरकार के अधिकार में हस्तक्षेप कर रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकार सीमित करना, वहां अपनी मर्जी के अधिकारी की बिना सलाह नियुक्ति करने के अलावा कई अन्य मसलों पर आम आदमी पार्टी सरकार अपना विरोध दर्ज करा चुकी है।

वहीं अजय माकन के मुताबिक मैं नहीं कह सकता कि आडवाणी जी ने किस हिसाब से आपातकाल की आशंका की तरफ इशारा किया है। लेकिन मेरा मत है कि जब आप किसी संस्था को विध्वंस करके शक्ति की एकाग्रता करते हैं तो लोकतंत्र की मूल भावना नष्ट होती है। यदि सब कुछ बनकर प्रधानमंत्री सोचेंगे और प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, गृहमंत्री के तौर पर काम करने की कोशिश करेंगे तो यह लोकतंत्र में संभव नहीं हो सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें