फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: देश के 15 बड़े स्टेशनों के लिए तैयार होगी उन्नत भीड़ प्रबंधन प्रणाली, AI से बढ़ेगी सुरक्षा

Sat, 22 Nov 2025 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली

सार

अब देश के 15 मुख्य रेलवे स्टेशनों के लिए हाईटेक क्राउड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा ताकि त्योहारों, मेलों और छुट्टियों में स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने सबसे व्यस्त और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाया है। अब देश के 15 मुख्य रेलवे स्टेशनों के लिए हाईटेक क्राउड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा ताकि त्योहारों, मेलों और छुट्टियों में स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इस परियोजना को लेकर रेल भूमि विकास प्राधिकरण ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी एजेंसी नियुक्त करने के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है।

विज्ञापन


प्राधिकरण के अनुसार पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 7.89 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके लिए एजेंसी का चयन होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। यह रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में सभी प्रमुख स्टेशनों पर उन्नत भीड़ प्रबंधन प्रणाली लागू करने का लक्ष्य है। यह परियोजना यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाएगी।

निविदा के माध्यम से ऐसी विशेषज्ञ एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं जो रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, यात्री प्रवाह, आपात स्थिति में प्रबंधन, प्रवेश–निकास व्यवस्था और आधुनिक तकनीक के उपयोग को बेहतर बनाने के उपाय सुझा सकें। प्राथमिक तौर पर सीसीटीवी एनालिटिक्स, डिजिटल पब्लिक एड्रेस सिस्टम, एआई आधारित भीड़ विश्लेषण व सुरक्षा मार्ग को सुदृढ़ करने की योजना है। इससे यात्रियों को रियल-टाइम सूचना देने से लेकर भीड़ को नियंत्रित करने तक हर स्तर पर सुविधाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन


राजधानी के कई रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट में शामिल
इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में राजधानी के नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन के अलावा हावड़ा जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों को शामिल किया जा सकता है। एजेंसी का चयन होने के बाद स्टेशनों को चिन्हित किया जाएगा। देशभर के बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन लाखों यात्री आवाजाही करते हैं। कई स्टेशनों पर प्रतिदिन भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। राज्यों में होने वाले त्योहार और छुट्टियों के मौसम में भीड़ कई गुना बढ़ जाती है इसलिए वैज्ञानिक व आधुनिक तरीके से भीड़ प्रबंधन किया जाएगा।

सात राज्यों के 76 रेलवे स्टेशनों पर बन रहे होल्डिंग एरिया
वर्तमान में भी भीड़ संभालने के लिए सात राज्यों के 76 रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनने इस बार दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर होने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिली। इसके बाद ही रेलवे ने राजधानी में स्थित आनंद विहार टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली सहित देश के 76 बड़े रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया था। इसके अलावा रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना और स्टेशन पुनर्विकास के तहत सैकड़ों स्टेशनों का कायाकल्प भी चल रहा है।

भीड़ की वजह से रेलवे स्टेशनों पर हादसे

  • 15 फरवरी 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ में जाने के दौरान मची भगदड़ में करीब 18 लोगों की जान चली गई थी
  • 29 सितंबर 2017 को मुंबई के एल्पिन्स्टोन रोड स्टेशन पर भगदड़ में करीब 23 लोगों की मौत हुई थी
  • 27 अक्तूबर 2024 मुंबई-बांद्रा टर्मिनस पर मची भगदड़ में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें