फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADR Report : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत दिल्ली के 71 फीसदी नए मंत्रियों पर आपराधिक केस, एक पर गंभीर आरोप

Fri, 21 Feb 2025 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

यह खुलासा चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, दो मंत्री करोड़पति हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली कैबिनेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की नई मंत्रिपरिषद में शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री समेत पांच मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है। यह खुलासा चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, दो मंत्री करोड़पति हैं। 

विज्ञापन


यह जानकारी मंत्रियों की ओर से 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए शपथ पत्रों पर आधारित है।  विश्लेषण के अनुसार, सात में से पांच मंत्रियों (71 फीसदी) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की बात स्वीकार की है, जबकि दो मंत्री (29%) करोड़पति हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि मुख्यमंत्री रेखा सहित पांच मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मंत्री, आशीष सूद पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।

6 मंत्रियों ने की स्नातक या उससे ऊपर की पढ़ाई :  शैक्षणिक योग्यता के मामले में छह मंत्रियों (86%) ने स्नातक या उससे ऊपर की शिक्षा होने की जानकारी दी है, जबकि एक मंत्री ने केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। आयु के हिसाब से पांच मंत्री (71%) 41 से 50 वर्ष के बीच के हैं, जबकि दो मंत्री (29%) 51 से 60 वर्ष के बीच के हैं। एजेंसी 
विज्ञापन


मनजिंदर सिंह की कुल संपत्ति 248.85 करोड़ 
वित्तीय पहलू पर नजर डालें तो राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र से मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की कुल संपत्ति 248.85 करोड़ रुपये है, जो सबसे अधिक है। वहीं, करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से मंत्री कपिल मिश्रा की कुल संपत्ति 1.06 करोड़ रुपये है, जो सबसे कम है। सात मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपये है। सभी सात मंत्रियों ने देनदारियां घोषित की हैं, जिनमें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के प्रवेश साहिब सिंह की देनदारियां 74.36 करोड़ रुपये हैं, जो सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें