फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश शुरू, डीएम ने संस्थान का किया निरीक्षण

Thu, 15 Jun 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दादारी स्थित राजकीय प्रशिक्षण संस्थान गौतमबुद्धनगर में नए सत्र अगस्त 2017 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान की तरफ से विद्युतकार, मैकेनिक, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल, आईटी एंड ईएसएम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटर जनरल, वेल्डर, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी आदि में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


डीएन बीएन सिंह बृहस्पतिवार को संस्थान का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु कम से कम 14 वर्ष होनी चाहिए। विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बीएन सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये एवं सामान्य व पिछड़ी जाति को 250 रुपये देने होंगे। 

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैकिंग एवं प्री-पेड कूपन संस्थान से प्राप्त कर भी सकतें है। आवेदन 28 जून 2017 रात्रि 12 बजे तक किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें