प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि किसानों के साथ प्रदेश और केंद्र की सरकार भेदभाव कर रही है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। यह बात बृहस्पतिवार को उन्होंने अलीगढ़ जाते समय नोएडा सीमा में प्रवेश करने के दौरान कही। राजबब्बर का स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने स्वागत भी किया।
राजबब्बर ने कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि वह गांव व शहरों में जाकर लोगों की बात सुनें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करें।
विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाएं और उनके समाधान के लिए प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के समक्ष बात रखें। सेक्टर-15ए में स्वागत करने के दौरान महानगर की महिला अध्यक्ष पुष्पा कांडपाल, लियाकत चौधरी, दिनेश अवाना, सतेंद्र शर्मा, ललित अवाना, गौतम अवाना, पवन शर्मा आदि शामिल रहे।
वहीं, महामाया फ्लाईओवर केपास युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विदित चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष दीपक चोटीवाला, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, अमित अवाना, बेगराज धामा, सूरज धामा, राहुल नागर, प्रकाश गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।