फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल दिल्ली में सख्त रहेगा प्रशासन, हर जिले में अलर्ट

Thu, 31 Dec 2020 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अक्षरधाम मंदिर में रौनक... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

नए साल के जश्न को लेकर दिल्ली सरकार ने खास तरह की तैयारी कर ली है। दिल्ली के हर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी जिला प्रशासनों को सख्त रवैया अपनाने और जमीनी स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी जिला आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस दौरान बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में विशेष सख्ती बरतने के लिए कहा गया है। नए साल का जश्न मनाने वाले युवाओं और लोगों से अपील की गई है कि सोशल डिस्टैसिंग के साथ साथ चेहरे पर मास्क जरूर लगा कर रखें। दिल्ली में कोरोना के नए स्ट्रेन से जुड़े चार केस सामने आ चुके हैं। 

हालांकि अभी तक इस स्ट्रेन के प्रसारित होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं लेकिन केंद्र से निर्देश मिलने के बाद दिल्ली सरकार किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं चाहती है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाजारों में खास सख्ती रहेगी। सभी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही हर जिले में विशेष टीमें तैनात करने और राजीव चौक, खान मार्केट, हौजखास, पंजाबी बाग, राजेंद्र प्लेस, राजौरी गार्डन, प्रशांत विहार और न्यू अशोक नगर जैसे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


यहां मौजूद रेस्तां और बार में युवाओं की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की ओर से भी अगले दो दिन तक राजधानी की सड़कों पर खास मुहिम चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें