फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता राशि पर प्रशासन ने जितेंद्र के आरोप को बताया बेबुनियाद

Mon, 16 Nov 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनपेड़ मामले के पीड़ित जितेंद्र के खाते में सहायता राशि जमा हो चुकी है। उसके अकाउंट में पैसा पहुंच चुका है। पीड़ित का आरोप बेबुनियाद है। जिला प्रशासन ने यह दावा किया है।
विज्ञापन


जितेंद्र ने रविवार को सेक्टर-16 दशहरा ग्राउंड में हुई महापंचायत में आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन ने उसके खाते को सीज कर दिया है।

वह खाते से पैसा नहीं निकाल पा रहा है। मामला मीडिया में उजागर होने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने अपनी सफाई दी। जिला उपायुक्त डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से जितेंद्र का कोई खाता सीज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

'खाते में जमा किए गए 11 लाख'

उसका आरोप बेबुनियाद और निराधार है। सोमवार को बैंक प्रबंधक से भी इस बाबत पूछताछ की गई। उसने भी खाता सीज होने की बात से इनकार किया।

डीसी ने कहा कि जितेंद्र के खाते में 11 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। वह जब चाहे पैसे निकाल सकता है। गौरतलब है कि जितेंद्र ने आरोप लगाया था कि  सरकार से मिली सहायता राशि उसके खाते से नहीं निकल रही है।

इतना ही नहीं पीड़ित ने सीबीआई पर भी अनावश्यक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया था और कहा था कि सीबीआई उससे और उसके परिवार से गौरजरूरी सवाल पूछती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें