फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद कारखानों पर की गई छापेमारी, हड्डियों से धार्मिक मूर्ति बनाने का मामला

Sun, 01 Sep 2024 06:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)

सार

लोनी के टोल मोहल्ला में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने की फैक्ट्री में हड्डियों की मशीन से धार्मिक मूर्तियां बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री पर छापेमारी की है।
विज्ञापन
फैक्ट्री पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक मैसेज और एक खबर वायरल हो रही है। इसमें लिखा है कि लोनी के टोली मोहल्ला इलाके में हड्डियों की कटिंग करके आर्टिफिशियल सामान बनाने का काम होता है। वीडियो में दर्शाया गया है कि हड्डियों की मशीनों द्वारा निकासी करके ओम और गणेश भगवान की मूर्ति बनाई जा रही हैं।

विज्ञापन


मैसेज वायरल होने के बाद प्रशासन की टीम ने लोनी के टोली मोहल्ला और अशोक विहार इलाके में तीन हड्डियों के कारखाने पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रशासन को भगवान की मूर्ति बने आर्टिफिशियल सामान नहीं मिला। प्रशासन ने कारखाने में पड़ी भारी मात्रा में हड्डियों को जब्त किया। पुलिस अभी कुछ लोगों को हिरासत में लेकर इस मामले में और पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें