एडीएम हरिश्चंद्र के निलंबित होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कई टीमों को उनकी तलाश करने की जिम्मेदारी दी है, ताकि रिटायर्ड कर्नल की ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि एडीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है और वह उनके जिले के थाने से आरोपी होते हुए फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई दिन पहले टीमें गठित कर दी गई थीं। एडीएम के निलंबन के बाद सभी टीमों को सक्रिय कर दिया है और जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन से भी संपर्क किया जा रहा है और उनके ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। एडीएम के सेक्टर-29 घर पर ताला लगा हुआ है।