फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आदित्य नारायण मिश्रा समेत कई लोग आप में शामिल, मनीष सिसोदिया ने पटका पहनाकर किया स्वागत

Mon, 18 Jul 2022 04:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

तीन बार के डूटा अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा समेत प्रोफेसर, शिक्षाविद व डूटा के वर्तमान कार्यकरिणी के कई सदस्यों का पार्टी में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी का टोपी और पटका पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में शिद्दत से काम कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में आप सरकार स्कूली शिक्षा को बेहतर करने के साथ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी शानदार काम कर रही है। सात साल के कार्यकाल में पांच नई यूनिवर्सिटी के साथ ही 25 हजार सीटें बढ़ाई हैं। शिक्षा व गवर्नेंस के क्षेत्रों में बेहतर काम से प्रभावित होकर लोग आप से जुड़ रहे हैं। यह बातें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहीं। मौका था एकेडमिक्स ऑफ एक्शन एंड डेवलपमेंट के चेयरपर्सन व तीन बार के डूटा अध्यक्ष डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा समेत प्रोफेसर, शिक्षाविद व डूटा के वर्तमान कार्यकरिणी के कई सदस्यों का पार्टी में शामिल होने का। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी का टोपी और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि शायद ही देश के किसी और राज्य में शिक्षा क्षेत्र में इतना काम हुआ होगा। आदित्य नारायण के पार्टी में शामिल होने से उच्च शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में उनके अनुभवों का फायदा मिलेगा। इस मौके पर बुराड़ी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन

इस दौरान डॉ. आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी उच्च शिक्षा को बेहतर करने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। स्कूली शिक्षा को इतना शानदार बनाया जाए कि देश का आधार मजबूत हो और उच्च शिक्षा के संस्थानों को इतना बेहतरीन बनाया जाए कि देश तरक्की की ऊंचाइयों को छुए।

मिश्रा के साथ रविवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (डूटा) के वर्तमान पदाधिकारी डॉ. रामकिशोर यादव, प्रोफेसर अंजू जैन, डॉ. आनंद प्रकाश, प्रोफेसर देवनंदन कुमार सहित डीयू के फाइनेंस कमिटी के सदस्य डॉ. जेएल गुप्ता, डूटा के एग्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्य डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. सीमा दास, अकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. अलोक रंजन पांडेय, डॉ. सीएम नेगी, डॉ. कपिला मुल्ला, एग्जीक्यूटिव कमिटी के पूर्व सदस्य डॉ. प्रेम चंद्र, डॉ. राजेश झा समेत अन्य कई लोग पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें