फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ऑटो चालक ने की थी आदित्य की हत्या

Sat, 06 Dec 2014 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के ोसेक्टर-7 निवासी आदित्य के हत्यारोपी को सीआईए-30 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जौहरी नगर दिल्ली निवासी ऑटो चालक दीपक उर्फ दीपक ने लूटने के इरादे चार साथियों के साथ आदित्य की हत्या की थी। हत्यारों की खोज में लगी पुलिस लूटे गए मोबाइल के जरिए उन तक पहुंच सकी। हत्या में शामिल अन्य चार साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सेक्टर-7 निवासी सुरेश ठाकुर के बड़े बेटे आदित्य की नौकरी गुड़गांव स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के कार्यालय में लगी थी। वह 24 सितंबर को नौकरी ज्वाइन करने गुड़गांव गया था।

रात करीब साढ़े आठ बजे उसने परिजनों को 11 बजे तक घर वापस आने को कहा था, लेकिन लौटा ही नहीं। सुबह सुरेश ठाकुर और परिवार के अन्य सदस्य आदित्य को ढूंढने निकले थे। टाउन नंबर-4 स्थित भूजल भवन के पीछे आदित्य का शव पड़ा मिला था। मृतक की नाक से खून बहा था। परिवार ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया था पुलिस जांच में वह निर्दोष पाए गए।
विज्ञापन


हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 को सौंपी गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने जौहर नगर दिल्ली निवासी ऑटो चालाक दीपक उर्फ  दीपू को हिरासत में लिया। दीपू ने गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि हत्या में चार और साथी शामिल थे। बताया कि वह और उसके चार साथी स्मैक का नशा करते हैं। किराए का ऑटो लेकर पांचों लूट के इरादे से बीके आए थे।

ऑटो के इंतजार में खड़े आदित्य को बैठा लिया। अंदर बैठते ही चार साथियों ने उसका मुंह दबा दिया और लूटने के लिए किसी सूनसान जगह की ओर बढ़ गए थे।

भू-जल कॉलोनी के पास ऑटो रोका तो पाया कि आदित्य की मौत हो चुकी थी। कपड़ों की तलाशी लेकर 15,000 और मोबाइल फोन निकालने के बाद आदित्य के शव को वहीं फेक कर पांचों फरार हो गए थे। दीपक ने एक परिचित को आदित्य का मोबाइल फोन बेचा था।

उसके ऑन होते ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। सीआईए प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि दीपू को दस दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही हत्याकांड में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें