फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हिंदी और गणित की लगेगी अतिरिक्त क्लास

Mon, 12 Oct 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों के बच्चे अब एक घंटा विशेष तौर पर हिंदी और गणित पढ़ेंगे। शिक्षक विशेष किताब के जरिये छात्रों में पढ़ने और सीखने की क्षमता विकसित करेंगे।
विज्ञापन


इसकी औपचारिक शुरुआत सोमवार से एलईपी (सीखने की वृत्ति में वृद्धि का कार्यक्रम) के तहत की गई। प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की स्थिति सुधारने के लिए सोहना रोड स्थित एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्) और बोस्टन कंसलटेंसी ग्रुप के सहयोग से पूरे प्रदेश में शुरू किया गया है।

पहले चरण में गुड़गांव समेत प्रदेश के 3222 प्राथमिक स्कूलों में लागू किया गया। इसका मकसद प्राथमिक स्कूलों की स्थिति ठीक करने के साथ छात्रों में सीखने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी करना है।
विज्ञापन


सितंबर महीने में इसके लिए अध्यपाकों को एससीईआरटी में प्रशिक्षण दिया गया था। दो चरणों में 18 हजार अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया है।

इस अभियान का फायदा पूरे जिले में करीब 06 लाख छात्रों को मिलेगा। विशेष किताबों के जरिए निम्न शैक्षणिक वर्गों की महत्वपूर्ण क्षमताओं में वृद्धि की जाएगी।

जिला तथा खंड मौलिक अधिकारियों और डाइट प्रिंसिपल एलईपी के लिए चयनित स्कूलों की निगरानी करेंगे। इन स्कूलों का लगातार दौरा करने का आदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा दिया गया है।

जिसके बाद वे अपनी टिप्पणी ऑनलाइन भेजेंगे। इससे प्रगति की आंकड़ों पर आधारित समीक्षा हो सकेगी तथा समय के साथ-साथ कार्यक्रम के सुधार में भी मदद मिलेगी।

इसके लिए खंड तथा कलस्टर स्तर पर 400 सलाहकारों को प्रशिक्षित किया गया है, जो प्रत्येक 15 दिन में स्कूलों का दौरा करेंगे और क्लास रूम के अंदर अध्यापकों को शैक्षणिक सहायता भी उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें