फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की तारीफ करते रहे अभिनेता सुदेश बेरी

Tue, 24 Nov 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को काफी उम्मीद हैं। मोदी का विजन मेरी नजर में एकदम सही हैं। यह कहना है फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी का। वह सोमवार को ज्योतिष शास्त्री से मुलाकात करने शहर आए थे। असहिष्णुता के मुद्दे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पुरस्कार लौटाने की घटनाओं को सही नहीं माना।
विज्ञापन


फिल्मों में निभाए किरदारों के बारे में सुदेश ने कहा कि वह राजकपूर जैसी लव स्टोरी करना चाहते हैं। अभी तक उन्होंने कुछ खास नहीं किया है। कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो आपको पहचान देते हैं।

अमिताभ बच्चन जैसे कुछ खास लोग हैं वह ऐसे किरदारों से सफल बनते हैं। उन्हें भी अच्छे किरदारों की तलाश है। इसके लिए वह ज्योतिष पर भरोसा करते हैं।

कहा कि अगर हवा को बिना देखे सत्य मान सकते हैं तो ज्योतिष भी सत्य है। पंडित प्रकाश जोशी ने कहा कि 2016 में बुध की बदली दिशा सुदेश के लिए बेहद अच्छी है। यही कारण है कि सीरियल बेगुसराय में उनकी एंट्री के बाद टीआरपी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें