फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल का भावुक ट्वीट, इरफान की मौत की खबर से मैं सदमे में हूं

Wed, 29 Apr 2020 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
इरफान खान के निधन पर केजरीवाल ने जताया शोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बेहतरीन अभिनेता इरफान खान हमारे बीच में नहीं रहे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। 54 वर्षीय इरफान के निधन की खबर सुनते ही फिल्म जगत के साथ ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई।

विज्ञापन


इरफान के निधन की खबर के बाद से सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक भावुक ट्वीट कर इरफान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, इरफान की मौत की खबर से मैं सदमे में हूं, वह हमारे समय के सबसे जबरदस्त अभिनेताओं में से एक थे। ईश्वर करे कि उनके काम को हमेशा याद रखा जाए और उनकी आत्मा को शांति मिले।

 
विज्ञापन

जयपुर में हुआ था जन्म
राजस्थान के जयपुर में इरफान का जन्म एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। पिछले कुछ समय से वो कैंसर से जूझ रहे थे। बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अंतिम सांस ली। सभी के लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं रही।



इंडस्ट्री में आने के बाद इरफान ने काफी संघर्ष किया। जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना पाठ्यक्रम खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें