उन्होंने घर पर उनके दादा, पिता पुनीत, मां पूजा भटनागर और भाई से मुलाकात कर सुहानी की आसमायिक मौत पर दुख जताया। आमिर ने सुहानी के पिता से उसकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दंगल फिल्म में सुहानी के साथ शूटिंग की यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि सुहानी अपने काम में बेहद अनुशासित थी। वह बहुत जल्दी चीजों को सीख लेती थी। इस दौरान वह करीब पौन घंटे तक उनके घर पर रहे।
सान्या मल्होत्रा और आपार शक्ति खुराना ने भी जताया शोक
आमिर खान के आने से पूर्व दंगल फिल्म में बड़ी बबिता फोगाट का किरदार अदा करने वाली सानिया मल्होत्रा और आपार शक्ति खुराना भी सुहानी के घर पहुंचे थे और परिजन से शोक जताया। घरवालों ने अमर उजाला को बताया कि फिल्म में उनके साथ काम करने वाले को-स्टार साक्षी तंवर, फातिमा सना शेख और अन्य लोगों ने कॉल और मैसेज कर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।
बड़े होकर अच्छी अभिनेत्री बनने की कही थी बात
सुहानी के पिता पुनीत ने बताया कि आमिर हमेशा से सुहानी और उनके के टच में थे। वह अपने को-स्टार का हमेशा ध्यान रखते थे। उन्होंने बताया कि आमिर खान ने सुहानी से कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म लाइन में दोबारा आएगी तो अच्छी अभिनेत्री बनेगी।