फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS: ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड से मंगाया चाय-नाश्ता तो होगी कार्रवाई, एम्स डायरेक्टर ने जारी किया आदेश

Fri, 30 Sep 2022 02:07 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स ने अस्पताल स्टाफ द्वारा सुरक्षा गार्ड से चाय-नाश्ता या अन्य सामान मंगाने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर एम्स डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास ने सर्कुलर जारी किया है। 
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नए डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास ने सर्कुलर जारी कर सिक्योरिटी गार्ड से चाय या अन्य सामान मंगाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सर्कुलर में बताया गया है कि यह संज्ञान में आया कि अस्पताल के स्टाफ के कहने पर एक सुरक्षा गार्ड ट्रे में चाय ले जाते देखा गया। इस तरह की घटनाएं न केवल उस सुरक्षा से समझौता करती हैं, बल्कि इससे सुरक्षा सेवाओं की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

सर्कुलर में कहा गया है कि ऐसे में यह निर्देश दिया जाता है कि सुरक्षा और रोगियों की सहायता के लिए तैनात सुरक्षा कर्मचारियों का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जाएगा, जिसके लिए वे लगे हुए हैं। यदि कोई सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी के दौरान चाय-नाश्ता आदि ले जाते हुए पाया जाता है तो संबंधित कार्यालय का प्रभारी, जिसमें सुरक्षा कर्मचारी तैनात हैं, साथ ही संबंधित कैफेटेरिया/कैंटीन प्रभारी भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। इसी तरह ड्यूटी के दौरान जलपान या खाना खाते हुए पाए जाने वाले किसी भी सुरक्षा कर्मचारी पर भी कार्रवाई होगी, उसे ड्यूटी से हटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें