फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: अभद्र व्यवहार के आरोपी छात्र के खिलाफ होगी कार्रवाई, एसओएल ने लिया फैसला

Tue, 06 Jun 2023 01:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एसओएल की ओर से कहा गया है कि छात्रों व अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि उन छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जो एसओएल में अथवा उन्हें बुलाए गए किसी अन्य स्थान पर किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार करते पाए जाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अभद्र व्यवहार करने के आरोपी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। एसओएल ने शनिवार को आयोजित डिग्री मेले में बिना पूर्व पंजीकरण के छात्रों के पहुंचने के बाद यह फैसला लिया है। एसओएल ने मेले में अनावश्यक भीड़ के पहुंचने से हुई अव्यवस्था के कारण सोमवार को छात्रों व अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि छात्र किसी भी आयोजन में बिना पूर्व पंजीकरण के न पहुंचे।

विज्ञापन

एसओएल की ओर से कहा गया है कि छात्रों व अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि उन छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जो एसओएल में अथवा उन्हें बुलाए गए किसी अन्य स्थान पर किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार करते पाए जाएंगे। एसओएल के प्राचार्य उमा शंकर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान एवं पूर्व विद्यार्थी एसओएल द्वारा आयोजित किए जाने वाले किसी भी आयोजन में बिना पंजीकरण कराए पहुंचकर अनावश्यक भीड़ न बढ़ायें। किसी भी आयोजन के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचने पर अनुशासन का ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा जारी अनुदेशों का पालन करें। 


मालूम हो कि शनिवार को डिग्री मेले के आयोजन के दौरान आयोजन स्थल पर बहुत से ऐसे छात्र भी पहुंच गए जिन्होंने इसके लिए पंजीकरण नहीं कराया हुआ था। इस कारण से कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ी अराजक स्थिति ने वहां उपस्थित सभी को खतरे में डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें