फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक पर कार्रवाई संभव, जा सकती है सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में भाजपा के सदस्य ओपी शर्मा पर आगामी सत्र में सदस्यता खत्म करने तक की कार्रवाई हो सकती है। ओपी शर्मा की तरफ से कार्यवाही के दौरान आप विधायक अलका लांबा पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आचरण समिति ने अपनी रिपोर्ट और सिफारिश विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को सौंप दी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट लिफाफा बंद है, लेकिन पता चला है कि इसमें आप विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी नहीं मांगने और बार-बार गलत व्यवहार को लेकर सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की गई है।

चर्चा यह भी है कि इस मामले को बड़ा बनाने के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाकर सदस्यता खत्म करने की सिफारिश को अंतिम रूप दिया जाएगा। विधायक एनडी शर्मा की अध्यक्षता वाली आचरण समिति में 9 सदस्य हैं जिन्होंने ढाई महीने मामले की पड़ताल और नौ बैठक करने के बाद रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटिंग करवाकर सदस्यता खत्म करने तक की कार्रवाई हो सकती है

इस दौरान ओपी शर्मा को पांच बैठकों में बुलाया गया। बताया जा रहा है कि जितनी बार भी कमेटी में माफी मांगने या अलका लांबा के खिलाफ इस तरह के व्यवहार का कारण पूछा गया, तो शर्मा ने हर बार बयान बदला। कभी एक्शन का रिएक्शन बताया है तो कभी लांबा व बाकी आप विधायकों द्वारा उकसाए जाने की बात कही है।

सूत्र बताते हैं कि हर बैठक और सवाल-जवाब को विस्तृत तौर पर रिपोर्ट में लिखा गया है। कमेटी ने बुधवार को अंतिम बैठक करके रिपोर्ट सौंपी है। विधानसभा की अगली बैठक में यह रिपोर्ट सदन के सामने रखी जाएगी और फिर वोटिंग करवाकर सदस्यता खत्म करने तक की कार्रवाई हो सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक आचरण समिति के अध्यक्ष एनडी शर्मा की अगुवाई में मामले की रिपोर्ट मुझे दी गई है। रिपोर्ट और सिफारिश सीलबंद लिफाफे में है। जब भी विधानसभा की अगली बैठक होगी, उसी दिन लिफाफा खोलूंगा। ओपी शर्मा के साथ क्या कार्रवाई होगी, यह सदन में तय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें