फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब से जले चेहरे ऐसे बनेंगे खूबसूरत, मिनटों में होगा कायाकल्प

Mon, 20 Mar 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेहरा तेजाब से जल गया हो या चेहरे पर कोई और विकृति हो, चेहरे पर रौनक लौटाने के लिए यूरोप से दस डॉक्टरों की टीम नोएडा आकर चेहरे का कायाकल्प कर देगी। इसके लिए प्रयाग अस्पताल में 26 रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


तेजाब से झुलसी, घरेलू हिंसा की शिकार या जन्म से विकृत चेहरों पर रौनक लौट सकेगी। यूरोप के 10 डॉक्टरों की टीम नोएडा में आकर इस तरह के लोगों की निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी करेगी।

इसके लिए कोई भी शख्स प्रयाग अस्पताल की वेबसाइट, उम्मीद एक नई जिंदगी फेसबुक पेज और अस्पताल में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है।अस्पताल की सीईओ प्रितिका सिंह ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी कैंप 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी के लिए डॉक्टर की फीस से लेकर अस्पताल में ठहरने की सभी सुविधाएं फ्री हैं

file photo
20 मार्च तक कोई भी शख्स इसमें रजिस्ट्रेशन करा सकता है। अस्पताल की वेबसाइट के अलावा 9627400033 नंबर पर कॉल कर  पंजीकरण कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उसे अस्पताल बुलाकर जांच की जाएगी।

फिर सर्जरी की तिथि दी जाएगी। ये कैंप ऐसे लोगों के चेहरे पर आशा की किरण लेकर आया है, जो सर्जरी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं। प्रयाग अस्पताल और रोटरी ब्लड बैंक की तरफ ओर से दिल्ली-एनसीआर में इस तरह का पहला कैंप लगाया जाएगा।

इसमें सर्जरी के लिए डॉक्टर की फीस से लेकर अस्पताल में ठहरने की सभी सुविधाएं फ्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें