फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहुविवाह-हलाला के खिलाफ याचिका देने वाली महिला पर तेजाब हमला

Fri, 14 Sep 2018 05:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Acid Attack
विज्ञापन

हलाला-बहुविवाह और तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली महिला पर बाइक सवार दो आरोपियों ने तेजाब से हमला कर दिया। महिला को बुलंदशहर के जिला अस्पताल से मेरठ के उच्च स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। पुलिस महिला के देवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रानी का करीब 12 साल पहले अगौता के जौलीगढ़ में निकाह हुआ था। रानी को डेढ़ साल पहले उसके पति ने तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया था। इसके बाद पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में बहु विवाह, हलाला और तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर की। वह जबरन ससुराल में रह रही थी। बुधवार रात पीड़िता का ससुराल में विवाद हुआ। उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने रात में मामला निपटवा दिया।

गुरुवार सुबह वह बच्चों के साथ एसएसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज कराने के लिए बुलंदशहर जा रही थी। जब वह नगर कोतवाली क्षेत्र के बाजार के पास पहुंची तो उसके देवर मुजाहिद और हामिद अली ने तेजाब से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


केबी सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर ने बताया कि, सुरक्षा व्यवस्था के बीच महिला को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। देवर और पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें