दिल्ली में महिलाओं पर हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को एक लेडी डाक्टर पर सरेराह तेजाब फेंका गया।
घटना राजौरी गार्डन इलाके की है जहां दो बाइक सवारों ने लेडी डाक्टर का पीछा किया और चलती बाइक से ही लेडी डाक्टर पर एसिड फेंक दिया।
तेजाब ने डाक्टर के चेहरे और कुछ अंगों को प्रभावित किया है। फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पीड़ित डाक्टर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने डाक्टर पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक महिला डाक्टर पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में रहती है और बसई दारापुर के ईएसआई अस्पताल में डाक्टर है। मंगलवार की सुबह वह घर से अस्पताल के लिए जा रही थी तभी रास्ते में उनके साथ यह घटना हुई।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया कि महिला डाक्टर पर एसिड अटैक से स्तब्ध हैं।
Shocked to know about an acid attack on a young lady doctor in Rajouri Garden. What is happening in Delhi ?— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 23, 2014