फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 जनवरी तक जेल में रहेगा एसिड अटैकर

Sat, 10 Jan 2015 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मित्र डॉक्टर पर एसिड डलवाने के आरोपी डॉक्टर व उसके सह-आरोपी की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए 22 जनवरी तक जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


राजौरी गार्डन पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अशोक यादव और सह-आरोपी वैभव को तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी धीरेंद्र राणा के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरुआती दौर में होने का हवाला देते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आग्रह किया। पेश मामला एक डॉक्टर द्वारा अपनी डॉक्टर मित्र पर एसिड डलवाने का है।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर अशोक यादव, वैभव व दो नाबालिगों को 25 दिसंबर को पकड़ा था। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले वैभव व उसके बाद अशोक यादव को एक-एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने आरोपी अशोक यादव को रिमांड पर लेकर पीड़िता का आईफोन व डायरी बरामद की थी। यह सामान पीड़िता पर एसिड डालने वाले नाबालिगों ने आरोपी को दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें