फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर ने चाकू से किया कत्ल: पत्नी से संबंध होने के शक में युवक की कर दी हत्या; 1200 KM दूर जाकर छिपा; खुला राज

Fri, 11 Jul 2025 09:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक युवक ने पत्नी से संबंध के शक में एक शख्स की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बिहार गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में पत्नी से संबंध के शक में पांच जुलाई को एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नौशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 1200 किलोमीटर दूर बिहार के बाढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने चाकू मारकर हत्या की थी। इसके बाद वह भाग गया था। आरोपी की पहचान समीर उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि पांच जुलाई को दिन में पौने तीन बजे कीर्तिनगर स्थित कमला नेहरू कैंप के पास रेलवे लाइन के निकट एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नौशाद (19) को डीडीयू अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

चश्मदीदों ने बताया कि हत्या की वारदात समीर उर्फ लड्डू ने की। वह भी इसी इलाके में रहता है। पुलिस ने तुरंत समीर के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घटना के बाद भाग गया। कीर्तिनगर थाना प्रभारी संजीव के नेतृत्व में पुलिस को जानकारी मिली कि समीर घटना के बाद ट्रेन से बिहार भाग गया है। तकनीकी जांच करते हुए पुलिस ने उसे बिहार के बाढ़ में उसके मामा के घर से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे नौशाद पर अपनी पत्नी के साथ संबंध होने का शक था, जिसकी वजह से उसने बदला लेने के लिए उस पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें